राज्य-: Uttar Pradesh (UP)
जिला-: Basti
राजनीति
कांग्रेस नेत्री सीमा निषाद ने किया भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत
By
R.S. Dubey
बस्ती । कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कांग्रेस नेत्री सीमा निषाद और इं. राजबहादुर निषाद के संयोजन में पार्टी नेताओें, कार्यकर्ताओं ने यात्रा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पार्टी के नीति और कार्यक्रमांे को जनता के बीच लेकर जाय। बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता निकल पड़े है। बताया कि राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ गया है।
प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी एवं यात्रा में शामिल कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से फिशरमैन कांग्रेस के महासचिव विनोद निषाद, अनिल निषाद, रमेश निषाद, प्रभावती देवी, सुशीला, मिथलेश, हरीराम निषाद, ओंकार, पारसनाथ भारती, इजहार अहमद, प्रदीप चौधरी, रघुनाथ चौहान के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।