कुल संख्या 3068, स्वस्थ हुए 2607, सक्रिय संक्रमित 401,मृत्यु 60
संवाददाता
बस्ती। जिले के ऑनलाइन पोर्टल पर 44 नए कोरोना संक्रमित के पाये जाने के बाद कुल संख्या 3068 हो गयी है। अभी तक जनपद में कुल 98867 सैंपल जांच के लिए जा चुके है। आज मिले 1750 रिपोर्ट के बाद मात्र 1247 जांच रिपोर्ट आना शेष है। 44 संक्रमित अन्य जनपदों केे है।
यह जानकारी जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने अपने सोशल साइट पर दिया है। कहा कि बस्ती के अभी तक के कुल 3068 संक्रमितों में से 2607 स्वस्थ हो कर जा चुके है, अभी तक 60 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 401 सक्रिय संक्रमित विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती है।आशुतोष निरंजन ने बताया है कि 401 सक्रिय संक्रमितों में एल -1,एल-2और कोविड हॉस्पिटल में जेएनवी रुधौली में 41, सीएचसी मुंडेरवा में 23, ओपेक हॉस्पिटल कैली में 84, पडरीबाबू परशराम पुर में 0भर्ती है। होम आइसोलेशन में 317 लोग है।
01 संस्थागत कोरेण्टाइन केंद्र में शून्य संदिग्ध है। आज 1776 सैंपल जांच के लिए लिया गया है। जनपद में कुल कैंटमेन्ट क्षेत्रो की संख्या 202 हो गयी है।जिसमे सदर तहसील में 109, हर्रैया में 53, भान पुर में 23 और रुधौली तहसील में 16 कैंटमेन्ट क्षेत्र हो गए है।